• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
शीतला मंदिर में महाअष्टमी पर्व पर हवन पूजन में उमड़े श्रद्धालु, कल ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2025,  09:00 PM IST
  • 397
शीतला मंदिर में महाअष्टमी पर्व पर हवन पूजन में उमड़े श्रद्धालु, कल ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा

दुर्ग। मां सतरूपा शीतला मंदिर सिविललाइन कसारीडीह में नवरात्र का पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को महाअष्टमी पर्व पर  मंदिर में हवन पूजन किया गया। हवन पूजन में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूर्णाहुति दी। शाम को माता स्वरूप कन्याओं को पूरे विधि विधान के साथ कन्या भोजन कराया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने  श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। नवरात्र के महानवमी पर आज 1 अक्टूबर को शाम 4 बजे ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन 
शोभायात्रा के भ्रमण पश्चात ज्वारा विसर्जन शीतला तालाब में किया जाएगा। 
महाअष्टमी पर्व पर हवन पूजन एवं कन्या भोज के दौरान 
सतरूपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, सचिव प्रदीप देशमुख, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र धर्माकर, संयुक्त सचिव श्रीमती चंपा साहू, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, श्रीमती पुष्पा श्रीवास, मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य भीखम साहू, कृष्ण देशमुख, भारतेंदु गौतम, गणेश निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, हेम सिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, राजू निर्मलकर, श्रीधर भजने के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter