• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
कलेक्टर ने वृद्धा को हाथों-हाथ सुनने की मशीन दी:दिव्यांग खिलाड़ियों की भी मदद की, बोले- अब राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर का नाम रोशन करेंगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2025,  09:54 PM IST
  • 409
कलेक्टर ने वृद्धा को हाथों-हाथ सुनने की मशीन दी:दिव्यांग खिलाड़ियों की भी मदद की, बोले- अब राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर का नाम रोशन करेंगे

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को एक वृद्धा की शिकायत पर तत्काल मदद की। उन्होंने शिकायत मिलते ही कान में सुनने की मशीन मंगवाई और उसे अपने ही सामने लगवा भी दिया। बुजुर्ग महिला अंबिका वर्मा ने बताया कि वे अपने बेटों और बहुओं से परेशान है। बातचीत में कलेक्टर वर्मा को महिला की सुनने की क्षमता कम दिखाई दी। पूछा कि उन्हें सुनने में समस्या आती है? महिला ने बताया कि हां, मुझे सुनने में भी परेशानी आती है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने तुरंत ही श्रवण यंत्र मंगाकर महिला को उपलब्ध कराया।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने महिला को आश्वस्त किया कि उसकी मूल समस्या का भी निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदन को दर्ज किया जाए। आवेदकों को बैठाकर समस्याएं सुनकर निराकरण सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में महिलाओं ने अपनी समस्याएं कलेक्टर को सुनाई।

जनसुनवाई में महिलाओं ने अपनी समस्याएं कलेक्टर को सुनाई।

जनसुनवाई में असरावद खुर्द की कॉलोनी सैटेलाइट वैली के आवेदक भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्लॉट लिया है और अभी भवन निर्माण की अनुमति नहीं मिल रही है। विकास भी नहीं हो रहा है। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर गौरव बैनल को दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नवजीवन पंवार, रोशन राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिली विशेष मदद दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा की पहल पर रेडक्रॉस निधि से विशेष तरह की व्हील चेयर की मदद की गई है। इंदौर के राष्ट्रीय स्तर के 5 दिव्यांग खिलाड़ियों को व्हील चेयर ‍वितरित की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर तरह का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

यह व्हील चेयर दिव्यांग टेबल टेनिस खिलाड़ी अनिल जैन, अजय यादव, पिंकी दुबे, समिना ठाकुर तथा रीना बेगम को दी गई। खिलाड़ियों ने कहा विशेष तरह की इस व्हील चेयर से हमें खेलने में बेहद मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रतियोगिताओं में अब वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तथा पदक जीतेंगे।

उन्होंने बताया कि वे दिव्यांगों के ‍लिए 7 से 12 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। वहां हम इंदौर का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, सहायता संस्था के डॉ. अनिल भंडारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Add Comment

Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter