• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
'पौरुष' को नहीं मिली कार्यक्रम की अनुमति:पुलिस ने बिना सिर के पुतले सहित सभी विकल्प ठुकराए, संस्था ने आयोजन रद्द किया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2025,  09:57 PM IST
  • 382
'पौरुष' को नहीं मिली कार्यक्रम की अनुमति:पुलिस ने बिना सिर के पुतले सहित सभी विकल्प ठुकराए, संस्था ने आयोजन रद्द किया

हाई कोर्ट इंदौर द्वारा संस्था 'पौरुष' के महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड पर 2 अक्टूबर विजयादशमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर रोक लगाने के आदेश के परिपालन और पुलिस प्रशासन द्वारा भी किसी भी प्रकार के अन्य आयोजन की अनुमति नहीं मिलने से कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

संस्था अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दशोरा ने बताया कि हमने पुलिस कमिश्नर को तीन विकल्पों पर अनुमति मांगी थी किन्तु किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं मिलने पर संस्था द्वारा महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड पर किसी भी प्रकार के आयोजन को अब पूर्णतः निरस्त कर दिया गया है। अब दशहरे के अवसर पर संस्था 'पौरुष' द्वारा कोई भी आयोजन नहीं किया जा रहा है इसलिए आयोजन स्थल पर 2 अक्टूबर 25 को कोई भी व्यक्ति, संस्था अथवा समाज नहीं जाएं।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter