पिछले कुछ समय से सपा सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन पैपराजी के सामने बदली-बदली सी नजर आ रही हैं। अक्सर अपने गुस्से के लिए सुर्खियों में रहने वाली जया इस बार अपनी हंसी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अष्टमी के मौके पर उन्हें नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट किया गया। बंगाली समाज और मुखर्जी परिवार की तरफ से आयोजित दुर्गा पंडाल में जया का काजोल के साथ स्पेशल बॉन्ड देखने मिला। दोनों का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में नजर आता है कि जया और काजोल पैपराजी के लिए पोज दे रही हैं। वहां पर काजोल की चचेरी बहन शरबनी मुखर्जी भी नजर आ रही हैं। शोर सुनकर पहले जया पैपराजी से आराम से बात करने का इशारा करती हैं। फिर काजोल उन्हें कुछ समझाती हैं और उसके बाद कैमरे के सामने से हट जाती हैं।
काजोल दूर खड़े होकर खूब हंसते हुए जया को स्माइल करने का इशारा करती हैं। पैप्स भी जया को स्माइल करने के लिए चीयर करने लगते हैं। काजोल और पैप्स के रिक्वेस्ट पर वो खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment