• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
रायपुर में 45 हजार लीटर डीजल-पेट्रोल का अवैध भंडारण, 9 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2025,  09:47 AM IST
  • 571
रायपुर में 45 हजार लीटर डीजल-पेट्रोल का अवैध भंडारण, 9 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित लाखों रुपए कीमत का डीजल-पेट्रोल जब्त किया है। संयुक्त रेड में पुलिस ने दो अलग-अलग यार्डों से कुल 45,840 लीटर ज्वलनशील तरल पदार्थ जब्त किया।

पहली कार्रवाई – टेकारी चौक यार्ड

  • पुलिस ने यार्ड में छापा मारकर 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल (कुल कीमत लगभग 42.90 लाख रुपये) जब्त किया।

  • मौके से रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र उर्फ बिहारी और राज पटेल गिरफ्तार हुए।

  • तीन ट्रक टैंकर, चाड़ी और पाइप भी जब्त किए गए।

दूसरी कार्रवाई – पिरदा चौक यार्ड

  • यहां से 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल (कुल कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये) जब्त हुआ।

  • पुलिस ने अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज को गिरफ्तार किया।

  • एक टैंकर, चाड़ी और पाइप जब्त किए गए।

दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 287 बीएनएस और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, यार्ड संचालक फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter