• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 8 बच्चियों समेत 11 की माैत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2025,  06:37 PM IST
  • 626
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 8 बच्चियों समेत 11 की माैत

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। करीब 20 से 25 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव की है, जहां दशहरा के दिन तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर ने एक पुलिया पर खड़ा किया था, वहीं से ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया में पलट गई और यह हादसा हुआ।
इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं, फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter