• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
वनांचल की बेटी यामिनी उइके राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2025,  06:53 PM IST
  • 532
वनांचल की बेटी यामिनी उइके राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

बालोद (डौंडीलोहारा)। विकासखंड डौंडीलोहारा के सुदूर वनांचल ग्राम दुर्गीटोला की बेटी यामिनी उइके ने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा, यामिनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरजपुरी में अध्ययनरत है। हाल ही में 01 अगस्त 2025 को सेजस हिन्दी माध्यम स्कूल मर्रा (पाटन), जिला दुर्ग में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उसने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता महासमुंद के लिए अपना स्थान पक्का किया है। यह प्रतियोगिता 06 से 09 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी।
-निरंतर अभ्यास का परिणाम ..
गत वर्ष भी यामिनी का चयन संभाग स्तरीय कबड्डी टीम राजनांदगांव के लिए हुआ था। नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण ने इस बार उसे राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचा दिया। यामिनी ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने माता-पिता, ग्राम, विद्यालय और पूरे बालोद जिले को गौरवान्वित किया है।
-शुभकामनाओं की झड़ी ..
विद्यालय के प्राचार्य नंदलाल पिंकेश्वर ने छात्रा को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दीं। विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष विजय पटेल ने इस सफलता का श्रेय व्यायाम शिक्षक दिलीप कुमार रावत और समस्त शिक्षकों को दिया।
ग्राम पंचायत अरजपुरी की सरपंच संतोषी ठाकुर ने कहा कि यामिनी जैसी बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर क्षेत्र की अन्य बेटियों को प्रेरणा दे रही हैं।
-क्षेत्रवासियों का गौरव ..
क्षेत्र के समाजसेवी पंकज जैन ने कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरजपुरी के विद्यार्थियों में खेल के प्रति लगातार रुझान बढ़ रहा है। प्रतिवर्ष छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ हॉकी, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने व्यायाम शिक्षक श्री रावत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बच्चे खेल के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ रहे हैं। सभी ग्रामवासी, शिक्षकगण और समाजसेवी यामिनी उइके को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter