• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2025,  09:00 PM IST
  • 2103
सीएम मोहन यादव ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 8.84 लाख किसानों को दी 653 करोड़ की राहत

        सीएम डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की किसानों से बात

  • सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की फसल क्षति की राशि
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा देश-प्रदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 13 जिलों के 8.84 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 653.34 करोड़ रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर प्रभावित किसानों और जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ प्रदेश भी प्रगति कर रहा है। हर संकट में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की वजह से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था चलती है।

किन जिलों के किसानों को मिली राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत राशि उन किसानों को दी गई है जो बाढ़ और पीला मोजेक वायरस से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित 11 जिले- विदिशा, सिवनी, बुरहानपुर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन, खंडवा, नीमच, मंदसौर, दमोह, मंडला, अलीराजपुर और रतलाम हैं। पीला मोजेक वायरस से प्रभावित जिलों में मंदसौर, अलीराजपुर, खंडवा, दमोह, शहडोल और रतलाम शामिल है।

कितना नुकसान हुआ?

बाढ़ और अतिवृष्टि से 3.9 लाख किसान प्रभावित हुए हैं और 3.5 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। पीला मोजेक वायरस से 4 लाख से अधिक किसान प्रभावित हैं और 3.3 लाख हेक्टेयर भूमि को नुकसान पहुंचा है।

पहले भी मिली थी राहत

सीएम ने याद दिलाया कि सितम्बर की शुरुआत में उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रशासन को 24 घंटे में राहत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। अब उसी कड़ी में यह त्वरित राहत राशि दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इससे पहले भी किसानों को सहायता राशि दी जा चुकी है, जिसके तहत अब तक 17,500 किसानों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई थी।

किसानों ने दिया धन्यवाद

इस दौरान मंदसौर के किसान ने सीएम डॉ. मोहन को बताया कि उनकी फसल पीला मोजेक की वजह से खराब हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए तत्काल राहत प्रदान की। इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं। हमारी दीवाली में मदद हो जाएगी। इसी तरह रेखा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने दीपावली के समय किसानों की भरपूर मदद की है। इसके लिए सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसी तरह सभी जिलों के किसानों ने कहा कि सरकार ने दीपावली से पहले उनके उत्सव की तैयारी करवा दी।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png
813030820260459501008965901.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter