• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
अक्षय कुमार का खुलासा: 13 साल की बेटी से ऑनलाइन हुई 'गंदी' मांग, बोले- 'साइबर क्राइम अब बड़ा खतरा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2025,  09:27 PM IST
  • 1141
अक्षय कुमार का खुलासा: 13 साल की बेटी से ऑनलाइन हुई 'गंदी' मांग, बोले- 'साइबर क्राइम अब बड़ा खतरा

 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह उनकी 13 साल की बेटी एक ऑनलाइन गेम खेलते समय साइबर क्राइम का शिकार होने वाली थीं। अक्षय ने सरकार से बच्चों की साइबर सुरक्षा के लिए कदम उठाने की अपील की।

अक्षय की बेटी के साथ हुई चौंकाने वाली घटना

शुक्रवार, 3 अक्टूबर को अक्षय कुमार साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम 'साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025' में शामिल हुए थे जिसमें महाराष्ट्र सीएम शामिल थे। इस दौरान उन्होंने बताया- "कुछ महीने पहले मेरे घर पर एक छोटी सी घटना हुई। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी जिसमें किसी भी अनजान लोगों के साथ खेल सकते थे... वह किसी अनजान के साथ खेल रही थी। गेम के दौरान उसे एक मैसेज मिला, जिसमें पूछा गया कि वह मेल है या फीमेल। जब मेरी बेटी ने जवाब दिया कि वह फीमेल है, तो उस व्यक्ति ने तुरंत आपत्तिजनक संदेश भेजा और न्यूड तस्वीरें मांगने लगा।"

उन्होंने आगे बताया कि उनकी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी। अक्षय ने कहा, "यहीं से ऐसी चीजें शुरू होती हैं और यही असल में साइबर अपराध का हिस्सा है।" उन्होंने आगे कहा- "आज के समय में साइबर क्राइम का खतरा सड़क पर होने वाले अपराधों से भी ज्यादा बढ़ चुका है।"


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter