• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बिलासपुर और भी
अमित शाह का सान्निध्य: प्रेरणा, गौरव और विकास की नई राह:-  साहू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अक्टूबर 2025,  10:32 AM IST
  • 1082
अमित शाह का सान्निध्य: प्रेरणा, गौरव और विकास की नई राह:-  साहू

ज्वाला एक्सप्रेस - मुकेश जालान ब्यूरो चीफ बिलासपुर 

 रायपुर हवाई अड्डे पर आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री श्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत किया।

 राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। गृहमंत्री का सान्निध्य हम सभी के लिए न केवल गौरव का क्षण है बल्कि निरंतर प्रेरणा का स्रोत भी है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रदेश में विकास, शांति और सुरक्षा की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे।

श्री साहू ने आगे कहा कि गृहमंत्री जी का यह छत्तीसगढ़ प्रवास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नक्सल मुक्त भारत मिशन की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार के नेतृत्व में आज वह संकल्प धीरे-धीरे साकार होता दिख रहा है, जहाँ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास और विश्वास का वातावरण निर्मित हो रहा है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter