• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर से शुरू होगा - सहयोग केन्द्र, मंत्रियों की तय हुई उपस्थिति
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अक्टूबर 2025,  08:46 PM IST
  • 352
भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर से शुरू होगा - सहयोग केन्द्र, मंत्रियों की तय हुई उपस्थिति

रायपुर । भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश कार्यालय स्थित 'सहयोग केन्द्र' एक बार फिर सक्रिय किया जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े इस केन्द्र को अब नए सिरे से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें मंत्रियों की नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है। इस पहल की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के साथ हो रही है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने बताया कि आगामी सप्ताह में सहयोग केन्द्र में 5 मंत्रियों की उपस्थिति तय की गई है। 6 अक्टूबर से कार्यकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे।
सहयोग केन्द्र में मंत्रियों की उपस्थिति का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: 6 अक्टूबर (सोमवार): राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, 7 अक्टूबर: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, 8 अक्टूबर: वन मंत्री केदार कश्यप, 9 अक्टूबर: कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत, 10 अक्टूबर: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल.
गौरतलब है कि पहले भी यह केन्द्र शुरू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद मंत्रियों की अनुपस्थिति के कारण इसका उद्देश्य विफल होता दिखा। कार्यकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों के निवास का लगातार चक्कर लगाना पड़ रहा था, जिससे असंतोष की स्थिति बन रही थी। अब संगठन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंत्रियों की उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यकर्ताओं की बात सीधे मंत्रियों तक पहुंच सके और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter