• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने इंदिरा मार्केट में व्यापारियों से की मुलाकात, जीएसटी रिफार्म (GST 2.0) के लाभों पर की चर्चा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अक्टूबर 2025,  09:18 PM IST
  • 213
कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने इंदिरा मार्केट में व्यापारियों से की मुलाकात, जीएसटी रिफार्म (GST 2.0) के लाभों पर की चर्चा

दुर्ग। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी रिफार्म (GST 2.0) के प्रभाव और लाभों पर चर्चा के लिए कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शनिवार को दुर्ग के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी में हुए नवीन सुधारों की जानकारी दी और उनके सुझाव भी सुने।
मंत्री यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी 2.0 के माध्यम से कर प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सरल और व्यापार-हितैषी बनाया है। उन्होंने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं और छोटे व्यवसायिक आइटम्स पर टैक्स दरों में कमी से जहां आम जनता को राहत मिलेगी, वहीं स्थानीय बाजारों में कारोबार को भी गति मिलेगी।

Image after paragraph

उन्होंने कहा कि यह सुधार छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होंगे, क्योंकि इससे टैक्स अनुपालन प्रक्रिया आसान होगी और व्यापार में पारदर्शिता बढ़ेगी। मंत्री यादव ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए अपने व्यापार को नई दिशा देने में आगे आएं।
कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमति अलका बाघमार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा,  भाजपा नेता एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स से अशोक राठी, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image after paragraph

व्यापारियों ने मंत्री यादव का स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी में किए गए सुधारों से निश्चित रूप से कारोबार में सुगमता आएगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मंत्री यादव ने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य “सरल टैक्स, साफ व्यापार और मजबूत अर्थव्यवस्था” है, और इसी दिशा में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter