• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
AI ऐप से वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर वसूले 8 लाख रुपए - पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अक्टूबर 2025,  09:27 PM IST
  • 236
AI ऐप से वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर वसूले 8 लाख रुपए - पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्लैकमेल कर वसूली करता था रकम, नहीं देने पर देता था जान से मारने की धमकी
दुर्ग। 
पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो AI ऐप का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग कर रहा था। आरोपी ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख रुपये वसूल किए, और लगातार और पैसे की मांग कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना पुरानी भिलाई में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आरोपी उमाशंकर भारती उसे लगातार परेशान कर रहा था। उसने धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह पीड़िता की फोटो को AI ऐप में डालकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर वायरल कर देगा। आरोपी पहले ही 8 लाख रुपये वसूल कर चुका था और अब अतिरिक्त रकम की मांग कर रहा था।
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 377/2025 दर्ज कर धारा 308(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। प्रारंभिक तलाशी में वह अपने घर पर नहीं मिला, परंतु स्थानीय लोगों से पूछताछ में सूचना मिली कि वह साहू होटल में देखा गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी उमाशंकर भारती उर्फ दादु (27 वर्ष), निवासी ग्राम उमदा, पुरानी भिलाई जिला दुर्ग को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 4 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, आरक्षक अरविन्द मेढे, संजय मनहरे, बंटी सिंह, राजकुमार सिंह एवं ईश्वर भारद्वाज की उल्लेखनीय भूमिका रही।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या AI तकनीक से जुड़ी किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दें और ऐसे साइबर अपराधियों से सतर्क रहें।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter