• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग" (आई.आई.आई.ई.) की भिलाई चेप्टर की आम सभा संपन्न : लिए गए अनेक निर्णय
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अक्टूबर 2025,  09:31 PM IST
  • 623
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग" (आई.आई.आई.ई.) की भिलाई चेप्टर की आम सभा संपन्न : लिए गए अनेक निर्णय

इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग तकनीक का उपयोग समाज की बेहतरी के लिए करने पर जोर
भिलाई। 
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय संस्था "इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग" (आई.आई.आई.ई.) की भिलाई चेप्टर की वार्षिक आम सभा इंडियन काफी हाउस भिलाई निवास के सभागार में संपन्न हुई। आमसभा में भिलाई चेप्टर के चेयरमैन के. पटेल, वाइस चेयरमैन घनश्याम कुमार देवांगन, सेक्रेटरी अवनीश दुबे, विवेक गुप्ता एक्स चेयरमैन एच.के. देसाई प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
          सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन के. पटेल ने कहा कि हम अपने रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा भिलाई चेप्टर को देश में मॉडल चेप्टर बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नई सोच-नया दौर का नारा देते हुए इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग तकनीक का उपयोग समाज की बेहतरी के लिए करने पर जोर दिया। वाइस चेयरमैन घनश्याम देवांगन ने इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग के महत्व को प्रतिपादित करते हुए भिलाई चेप्टर की आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग तकनीक के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग उद्योगों के साथ ही बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के हित में उनके बहुआयामी विकास हेतु करने की अपील की। 
आमसभा में इंस्टीट्यूशन के नेशनल चेयरमैन डॉ. ए.वी.वी. प्रसादा राजू एवं नेशनल सेक्रेटरी योगेश एस. दीपनायक द्वारा प्रेषित संदेशों का वाचन किया गया। इस अवसर पर भिलाई चेप्टर का लोगो भी जारी किया गया ।

Image after paragraph

      आम सभा में संस्था के ट्रेजरार विवेक गुप्ता द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2024-25 के आडिटेड लेखा को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सेक्रेटरी अवनिश दुबे ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारियां शेयर की।
क्रिश्चियन कॉलेज के डॉ. पी. एस. राव एवं एन. नागेश्वर राव ने कालेज में स्टुडेंट चेप्टर के गठन संबंधी जानकारी शेयर की। गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल एवं गांधी विद्यापीठ में विद्यार्थियों के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया 
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य ए. सी. दास का सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संस्था के बेहतरी के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने संस्था के वरिष्ठ इंजीनियरों के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अर्जित अनुभवों को साझा करने एवं नए नए आइडिया का उपयोग करने पर बल दिया। आम सभा में एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर ए.एम. रवानी, व्ही.के. सिंह, एस.के. डोगरा, बी.के. सराफ, जे.सी. रे, के.के. गुप्ता, सुशील हरिरमानी, आर.एल. ढीढी,  संतोष अग्रवाल, सत्यनाथ साहूकार, बीडी थारकन आदि सहित संस्था के सदस्य गण बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित उपस्थित थे। बैठक का संचालन विवेक गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अवनिश दुबे ने किया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter