• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
 नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: पुलिस नोटिस के बाद भी नहीं पहुंची परियोजना अधिकारी रचिता नायडू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 अक्टूबर 2025,  05:49 PM IST
  • 1696
 नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: पुलिस नोटिस के बाद भी नहीं पहुंची परियोजना अधिकारी रचिता नायडू

 नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: पुलिस नोटिस के बाद भी नहीं पहुंची परियोजना अधिकारी रचिता नायडू

दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 

महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ जिला परियोजना अधिकारी रचिता नायडू पर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। आरोपी पर युवती को जिला बाल संरक्षण अधिकारी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर गहने गिरवी रखवाकर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप है। मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन नोटिस जारी होने के बावजूद रचिता नायडू अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुई है।

10 लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी पर fir पढ़ें

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

पुलिस ने आरोपी रचिता नायडू को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुई। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं कि विभागीय अधिकारी होने के बावजूद आरोपी अब तक खुलेआम घूम रही है और गिरफ्त से दूर है।

और भी पीड़ित हो सकते हैं सामने

जांच के दौरान पुलिस ने आशंका जताई है कि इस मामले में और भी लोग शिकार हो सकते हैं। ठगी की रकम और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। पुलिस ने आगे आकर शिकायत दर्ज कराने के लिए संभावित पीड़ितों से अपील की है।

विभागीय स्तर पर चुप्पी

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे होने के बावजूद विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

अब देखना यह होगा कि दुर्ग पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और क्या अन्य पीड़ित सामने आकर इस ठगी कांड का और बड़ा खुलासा करेंगे।

 ठगी के मामले में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रचिता नायडू को नोटिस जारी किया गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई दोबारा से नोटिस जारी किया जा रहा है वहीं अन्य पीड़ितों को शिकायत दर्ज करने की कहा गया है।

तालेश्वर नेताम 

थानाध्यक्ष सिटी कोतवाली दुर्ग

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter