• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
आधीरात युवक पर कटर से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 अक्टूबर 2024,  03:46 PM IST
  • 296

भिलाई । सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक पर कटर से हमला हो गया। घटना पांच रास्ता सुपेला की है। कटर से हमले के कारण युवक के हाथ व पीट में गहरी चोट आई है। घायल युवक को सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस मामले में सुपेला पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम राजेन्द्र बताया जा रहा है। कटर से घायल होने पर उसे शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक ने बताया कि वह अपने घर के पास बैठा था और उसी समय दिलीप टंडन और गुड्डू नाम के युवक पहुंचे और मारपीट की। दोनों ने कटर से हमला किया और फरार हो गए। इस घटना से युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter