• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर दुर्ग प्रथम आगमन पर किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अक्टूबर 2025,  07:15 PM IST
  • 1494
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर दुर्ग प्रथम आगमन पर किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार किसानों के हितों को लेकर सदैव सजग - आलोक सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा

छ.ग. भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर अपनी नियुक्ति के पश्चात प्रथम दुर्ग आगमन पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार के नेतृत्व में दुर्ग शहर के पटेल चौक में भव्य स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक सिंह ठाकुर ने पटेल चौक दुर्ग में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की मुर्ति पर माल्यार्पण करके नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उसके पश्चात भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार के नेतृत्व में आयोजित किया गया बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर उनके साथ मंचासीन अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहु, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, अशोक राठी, सरिता मिश्रा, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहु, शैलेन्द्र शेंडे, 

किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी राकेश तिवारी जी, बृजलाल सिंह राठौर जी, निश्चय वाजपेई जी, महेश कौशल, दिनेश पाटिल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्राकर एवं दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे |

 

  किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर जी द्वारा अपने संबोधन में कहां की आप सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा सदैव से किसानों के हित को लेकर लगातार जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से उनका जीवन का उत्थान कर रही है आप सभी देखते हैं किसान सम्मन निधि के नाम से उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में किसानों के खाते में पैसा समय पर पहुंच जाता है तो दूसरी ओर हम देखते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में धान खरीदी किसानों से बंपर मात्रा में पिछले वर्ष की गई जो अविस्मरणीय है पूर्व के भूपेश बघेल सरकार के समय धान की खरीदी होती थी समर्थन मूल्य से अधिक के जो राशि थी वह चार किस्तों में भेजते थे लेकिन दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव जी की सरकार में धान की खरीदी का पैसा एक मुश्त खरीदी के पश्चात किसानों के खाते में पहुंच जा रहे हैं किसानों को कृषि सुगमता से करने के लिए समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण कार्य भी दिया जा रहा है अगर हम देखें अब हमारी केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार सदैव से किसानों के हित को लेकर सजग रही है आप सभी किसानों के हित का ध्यान में रखते हुए सरकार और किसानों के बीच में कड़ी का कार्य करें |

जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार सदैव से किसानों के लिए चिंतित रहती है और समय-समय पर ऐतिहातन कदम उठाते रहती है आने वाले समय में धान खरीदने का कार्य प्रारंभ होगा और मैं उपस्थित किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि किसान भाइयों के किसी प्रकार की परेशानी का समाधान का प्रयास आप सभी के द्वारा किया जाए |

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने इस अवसर पर कहा कि सदैव से हम सभी ने देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, आयुष्मान सहकार योजना, प्रधानमंत्री कृषि मान- धन योजना, कृषि कल्याण अभियान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के माध्यम से किसानों का जीवन स्तर सुधारने का प्रयास किया तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा योजनाओं का क्रियान्वन करती है जो फसल उत्पादन को बढ़ावा देती है और किसानों को वित्तीय सहायता देती है। केंद्र सरकार की योजनाओं में पीएम-किसान योजना भी है, जो किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजती है। इसके अलावा, किसान समृद्धि योजना नलकूपों और पंप लगाने पर सब्सिडी प्रदान करती है, और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल नुकसान की भरपाई करती है। एक अन्य राज्य की योजना दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना है, जो भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। आने वाले समय में धान खरीदी के साथ-साथ अन्य जो भी कार्य किसान मोर्चा के पदाधिकारी को करना पड़े उसके लिए आप सभी तैयार रहे ताकि हमारे किसान अन्नदाता भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े 

आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा अजीत चंद्राकर ने किया और आभार पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू जी ने किया

आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव ,किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर, युवा मोर्चा के अनिकेत यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोशफ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलीहारी, महामंत्री जयश्री राजपूत, बिंदु भुवाल, मंजू पांडे, मौसमी ताम्रकार, झरना वर्मा, प्रीति साहू, श्वेता कन्नोजिया, सुमन वर्मा, छमा तिवारी, किरण मिश्रा, दिव्या साहू, यामिनी हरमुख, विनोद साहु, चेतन साहु, यामनी हरमुख, शिवा निषाद, बानऊ वर्मा अनसूया साहू, राधे वर्मा, लुकेश्वर चंद्राकर, नारायण साहू, चमन यादव शेरू यादव, नितेश साहू, प्रीति वर्मा, बनऊ वर्मा, उमा भारती तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter