• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
Breaking: देह व्यापार के विरुद्ध मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - नाबालिग को जबरदस्ती धंधे में धकेला, दो महिला आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 अक्टूबर 2025,  05:16 AM IST
  • 507
Breaking: देह व्यापार के विरुद्ध मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - नाबालिग को जबरदस्ती धंधे में धकेला, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला द्वारा नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर दुर्ग लाया गया था, जहाँ उसे बंधक बनाकर जबरन अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला जा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना मोहन नगर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) की रहने वाली है। नवरात्रि में मैहर घूमने के नाम पर घर से निकली थी। मेला समाप्त होने के बाद कटनी स्टेशन पर उसकी मुलाकात प्रीति नामक महिला से हुई, जिसने काम दिलाने का झांसा देकर उसे दुर्ग लेकर आई।
दुर्ग पहुंचने के बाद आरोपी महिला ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो खींचकर अन्य लोगों को भेजना शुरू कर दिया और उसे बंधक बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगी। मना करने पर उसे धमकाया गया और जबरदस्ती दबाव बनाया गया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर पीड़िता थाने पहुंची और पूरी घटना बताई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3(5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट एवं 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रीति बेसरा (22 वर्ष), निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला, थाना मोहन नगर।
2. सीमा सोनी (47 वर्ष), निवासी उरला, थाना मोहन नगर।
पुलिस ने कहा है कि देह व्यापार के ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच जारी है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter