भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के पूर्व चीफ इंजीनियर गोविंद प्रसाद (जी.पी.) मेहरा के भोपाल स्थित आवास समेत 4 ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत की गई।
छापे के दौरान मणिपुरम कॉलोनी के निवास से लगभग 8.79 लाख नकद, 50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, 56 लाख की फिक्स डिपॉजिट जानकारी और अन्य कीमती दस्तावेज मिले।
ओपल रेजेंसी (दाना पानी, भोपाल) स्थित फ्लैट से 26 लाख नकद, लगभग 2.649 किलोग्राम सोना (अनुमानित कीमत 3.05 करोड़) और 5.523 किलो चांदी (कीमत 5.93 लाख) बरामद हुई।
गुरुवार सुबह 6 बजे से कार्रवाई शुरू हुई। लोकायुक्त की टीम अब भी मेहरा से जुड़ी संपत्तियों, एफडी, शेयर और इंश्योरेंस दस्तावेजों की जांच कर रही है।
लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड अफसर के चार ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की।
फार्महाउस से 17 टन शहद और लग्जरी वाहन ग्राम सैनी (सोहागपुर) स्थित फार्महाउस से लोकायुक्त टीम को 17 टन शहद, कृषि भूमि, 6 ट्रैक्टर, 32 निर्माणाधीन कॉटेज, 7 तैयार कॉटेज, 2 मछली पालन केंद्र, 2 गौशालाएं और कई महंगे कृषि उपकरण मिले। मेहरा परिवार के नाम पर 4 लग्जरी कारें (फोर्ड एंडेवर, स्कोडा सलाविया, किया सोनेट और मारुति सियाज) रजिस्टर्ड पाई गईं। मेहरा से जुड़ी फैक्ट्री और फार्म हाउस की तस्वीरें देखिए
भोपाल की गोविंदपुरा स्थित फैक्ट्री की तस्वीर।
मेहरा के 100 एकड़ में बने फार्म हाउस में कई निर्माणाधीन कॉटेज मिले हैं। इनमें से 7 कॉटेज तैयार हो चुके हैं।
फार्म हाउस में बना तालाब और अन्य निर्माण कार्य की तस्वीर।
चार ठिकानों पर एक साथ छापे
गुरुवार सुबह से चल रही कार्रवाई रात तक जारी रही। इस दौरान बेनामी संपत्ति का पता चला।
फैक्ट्री और अन्य संपत्तियां भी मिली
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि जी.पी. मेहरा ने अपने और परिजनों के नाम पर भोपाल, नर्मदापुरम और सोहागपुर में कई करोड़ रुपए की नामी व बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। सत्यापन के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(बी) के तहत केस दर्ज किया है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment