• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत थी महिला, पति की संदिग्ध मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 अक्टूबर 2025,  09:38 PM IST
  • 1623
पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत थी महिला, पति की संदिग्ध मौत

दुर्ग। जिले में करवा चौथ के दिन खूनी वारदात हुई है. शुक्रवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई है। सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने जब शव को राहगीरों ने देखा तब पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी 35 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्योंकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। दरअसल, घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र की है. अनिल यादव की दो बेटियां हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि अनिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा. करवा चौथ का दिन होने के कारण पत्नी देर रात तक उसका इंतजार करती रही. बताया जा रहा है कि अनिल ई-रिक्शा चलाने के साथ साथ पेंटिंग का ठेका लेकर काम करता था।
शनिवार सुबह अनिल के शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होने की बात कही है। घटनास्थल से पुलिस को एक एक्टिवा स्कूटी भी मिली है, जिसे जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है. घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter