• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
ऑपरेशन "विश्वास" के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई - करोड़ों की नशे की खेप जब्त, दर्जनों तस्कर गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  06:46 AM IST
  • 146
ऑपरेशन "विश्वास" के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई - करोड़ों की नशे की खेप जब्त, दर्जनों तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लगातार बड़ी कार्यवाहियां की जा रही हैं। 1 सितंबर 2025 से शुरू इस अभियान में अब तक 84.77 लाख रुपये मूल्य के गांजा, चिट्टा, अफीम और नशीली दवाएं जब्त की जा चुकी हैं, जबकि कुल 58 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें कई अंतर्राज्यीय तस्कर भी शामिल हैं।
1 सितंबर से लगातार अभियान..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले में नशाखोरी और अवैध तस्करी की जड़ों को समाप्त करना है। इस अवधि में पुलिस ने गांजा, हेरोइन, अफीम और नशीली दवाओं के खिलाफ कई ठोस कदम उठाए हैं।
गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई ..
पुलिस ने अब तक 22 अलग-अलग मामलों में 438.748 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इन मामलों में 22 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें 06 आरोपी अन्य राज्यों से हैं।
सबसे बड़ी कार्रवाई थाना कुम्हारी में की गई, जहां एक कंटेनर में 388 किलोग्राम गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्करों और कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया।
चिट्टा (हेरोइन) के खिलाफ निर्णायक प्रहार ..
अभियान के दौरान हेरोइन (चिट्टा) के तीन बड़े प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें कुल 33 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
थाना मोहन नगर क्षेत्र में पकड़े गए एक बड़े गिरोह से 246 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसमें पंजाब के चार तस्कर भी शामिल थे। पुलिस ने इस गिरोह के छोटे-बड़े सभी 30 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और आगे भी कुछ गिरफ्तारी संभावित बताई गई है।
अफीम तस्करी में पहली बार कार्रवाई ...
इस वर्ष जिले में पहली बार अफीम तस्करी से संबंधित प्रकरण दर्ज हुए हैं। पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 02 आरोपी पंजाब के निवासी हैं। यह कार्रवाई जिले में नशे के नए रूपों पर भी पुलिस की निगरानी को दर्शाती है।
नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद ..
इस अवधि में पुलिस ने 28,436 टैबलेट्स और कैप्सूल बरामद किए हैं। इनमें अल्प्राजोलम, नाइट्रावेट, कोडिनयुक्त सीरप जैसी दवाएं शामिल हैं।
थाना दुर्ग कोतवाली में एक ही बार में 10,000 से अधिक नशीली टैबलेट्स जब्त की गईं, जबकि कुख्यात तस्कर वैभव खंडेलवाल से हजारों टैबलेट बरामद किए गए।
16 सितंबर को एक दिन में 17 प्रकरण दर्ज ..
16 सितंबर 2025 को एक विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में एनडीपीएस एक्ट के 17 प्रकरणों में 19 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 19.531 किलोग्राम गांजा और 106 टैबलेट/सीरप जब्त किए गए।
नशे के वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू ...
एनडीपीएस प्रकरणों में प्रयुक्त 72 वाहनों को राजसात कर लिया गया है। इनकी नीलामी प्रक्रिया MSTC वेबसाइट के माध्यम से की जा रही है। इससे प्राप्त राशि शासन के राजस्व में जोड़ी जाएगी।
जप्त नशे का नष्टीकरण ...
1 सितंबर 2025 को जिले में जब्त नशीले पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल
1620.490 किलोग्राम गांजा,
277.29 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर),
214.398 ग्राम अन्य नशीले पदार्थ, तथा
2,73,776 नशीली दवाएं/टैबलेट्स
को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
पुलिस की तत्परता से नशा तस्करों में हड़कंप ..
जिला पुलिस की इस सतत कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन विश्वास आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter