• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
आम जनमानस की भागीदारी से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूर्ण - अनुराग सिंह देव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  06:48 AM IST
  • 429
आम जनमानस की भागीदारी से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूर्ण - अनुराग सिंह देव

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में लागू हुए जीएसटी 2.0 सुधार और कर व्यवस्था के सरलीकरण ने आम नागरिकों, व्यापारियों और उद्योग जगत को नई ऊर्जा दी है। मोदीजी के नेतृत्व में “विकसित भारत” का सपना साकार हो रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन को सरल और समृद्ध बनाना है।
अनुराग सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना काल में जब दुनिया संकट में थी, तब “आत्मनिर्भर भारत” का मंत्र देकर देश को न केवल आत्मविश्वास दिया, बल्कि उसे अवसर में बदल दिया। यह संकल्प केवल एक आर्थिक पहल नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा आरंभ किया गया “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” 25 सितंबर (पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती) से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर (भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती) तक चलेगा। इस दौरान “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्प सम्मेलन और रथ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।
श्री देव ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” के संदेश से प्रेरित यह अभियान स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास है। पिछले एक दशक में भारत ने स्वदेशी निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति की है — रक्षा, अंतरिक्ष, वैक्सीन और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में भारत ने नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। रक्षा निर्यात 2014-15 में जहाँ ₹1,941 करोड़ था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर ₹23,622 करोड़ तक पहुँच गया है। भारत अब विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जहाँ 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” की नीति पर आधारित है, जिससे गरीब, किसान, महिला और मध्यम वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।
बाज़ार भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए श्री देव ने कहा कि व्यापारी बंधु अब स्वदेशी उत्पादों और जीएसटी सुधारों को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। सबका एकमत है कि स्वदेश निर्मित उत्पादों से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
उन्होंने बताया कि भारत वर्तमान में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दशक के अंत तक तीसरी सबसे बड़ी बनने की दिशा में है। छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी भी अगले पाँच वर्षों में दोगुना कर 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।
अनुराग सिंह देव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान महात्मा गांधी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर भारत की संस्कृति और परंपरा को और सशक्त बना रहा है। बस्तर की लोककला, चांपा का कोसा, जशपुर की कॉफी, डोकरा कला, हर्बल उत्पाद जैसे अनेक स्थानीय संसाधन अब राष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि दीपावली और आगामी त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाएँ। “मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ — यही आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र है।”
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक दिलीप साहू, भिलाई जिला भाजपा मंत्री दिलीप जायसवाल तथा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter