• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
केदारनाथ में इस साल पहुंचे रिकॉर्ड 16.56 लाख श्रद्धालु, इस दिन बंद होंगे कपाट; 47 लाख लोगों ने की चारधाम यात्रा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  06:51 AM IST
  • 17
केदारनाथ में इस साल पहुंचे रिकॉर्ड 16.56 लाख श्रद्धालु, इस दिन बंद होंगे कपाट; 47 लाख लोगों ने की चारधाम यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस साल खासा रिकॉर्ड बना रही है। खासतौर पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक करीब 16.56 लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जबकि मंदिर के कपाट बंद होने में अभी दो हफ्ते बाकी हैं। सिर्फ बुधवार के दिन ही 5,600 से अधिक तीर्थयात्रियों ने धाम में पूजा-अर्चना की।

 मंदिर के कपाट 23 अक्टूबर को भाई दूज के अवसर पर बंद किए जाएंगे। बीते साल 2024 में पूरे सीजन के दौरान 16.52 लाख श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे थे, यानी इस बार अभी से नया रिकॉर्ड बन चुका है। चारधाम यात्रा के बाकी धामों, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—में भी इस बार यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है। बद्रीनाथ के कपाट 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद होंगे।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 4 मई से 7 अक्टूबर की शाम तक लगभग 47 लाख 30 हजार श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं। यह संख्या पिछले कई वर्षों के मुकाबले काफी अधिक है। चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने से हुई थी। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए, जिसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहाड़ों की ओर उमड़ पड़ी।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter