• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
देपालपुर विधायक आज निकालेंगे भावांतर धन्यवाद रैली:गांवों से ट्रैक्टर से दशहरा मैदान पहुंचेंगे, यहां से कलेक्टोरेट तक पैदल जाएंगेb
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  08:02 AM IST
  • 1146
देपालपुर विधायक आज निकालेंगे भावांतर धन्यवाद रैली:गांवों से ट्रैक्टर से दशहरा मैदान पहुंचेंगे, यहां से कलेक्टोरेट तक पैदल जाएंगे

इंदौर में बीजेपी समर्थित किसान सोयाबीन भावांतर धन्यवाद ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। आज देपालपुर के बीजेपी विधायक मनोज पटेल सोयाबीन भावांतर आभार ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। उनकी रैली दशहरा मैदान से दोपहर 12 बजे शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इससे पहले बुधवार को ग्रामीण भाजपा भी भावांतर के लिए धन्यवाद रैली निकाल चुकी है।

रैली में सैकड़ों ट्रैक्टर पर किसान शामिल हो रहे हैं, जो कलेक्ट्रेट तक जाएंगे। उधर, भारतीय किसान संघ भावांतर योजना का विरोध कर रहा है। संघ का कहना है कि इंदौर जिले की 2018 में प्याज की भावांतर राशि 29 करोड़ आज तक नहीं मिली है।

बुधवार को निकली किसानों की रैली को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने बताया कि इस रैली का आयोजन किसानों ने खुद किया है, जबकि बीजेपी इसका समर्थन कर रही है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि यातायात प्रभावित न हो।

भावांतर पर भारतीय किसान संघ का विरोध

भारतीय किसान संघ के इंदौर नगर अध्यक्ष दिलीप मुकाती ने योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2018 में भी किसानों को भावांतर योजना का लाभ नहीं मिला था और 500 रुपए बोनस का वादा अधूरा रहा।

भारतीय किसान संघ की प्रमुख आपत्तियां

  • मुकाती ने कहा कि मंडियों में सोयाबीन अभी 3300 से 4200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि संघ की मांग है कि सरकार सोयाबीन का एमएसपी 5328 रुपए प्रति क्विंटल लागू करे और इसी दर पर खरीदी करे।
  • 2018 की प्याज भावांतर की 29 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।
  • मुकाती ने आशंका जताई कि यदि योजना अक्टूबर के अंत में लागू की जाती है, तो तब तक छोटे और मध्यम किसान अपनी उपज बेच चुके होंगे, क्योंकि उनके पास भंडारण की सुविधा और पूंजी नहीं है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter