• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
सरकारी राशन दुकानों‍ में मिली खामियां, नोटिस देने के निर्देश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  08:06 AM IST
  • 1490
सरकारी राशन दुकानों‍ में मिली खामियां, नोटिस देने के निर्देश

दुर्ग| राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे थे। अधिकारियों के साथ पहले आंगनबाड़ी केंद्र और राशन दुकानों को निरीक्षण किया। फिर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अरिहंत महिला मंडल राशन दुकान और उचित मूल्य दुकान शिवपारा में खामियां मिली। दोनों दुकानों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक अरिहंत महिला मंडल राशन दुकान में आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित नहीं किया गया था। यही स्थिति शासकीय उचित मूल्य दुकान शिवपारा की भी थी। दोनों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान कुथरैल का निरीक्षण करने के बाद निगरानी समिति की जानकारी अद्यतन करने, एपीएल एवं बीपीएल खाद्यान्न का अलग-अलग भंडारण करने, पात्रतानुसार हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण करने को लेकर भी निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने विभागवार योजना और क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter