• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धमतरी और भी
धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: नगरी क्षेत्र के फरसिया-चंदनबाहरा मार्ग पर 10 किलो की आईईडी बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  08:18 AM IST
  • 136
धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: नगरी क्षेत्र के फरसिया-चंदनबाहरा मार्ग पर 10 किलो की आईईडी बरामद

धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। शनिवार को मुखबिर की सूवना पर नक्सलियों द्वारा लगाये गए 10 किलो आईईडी को डीआरजी की टीम ने निष्क्रिय कर दिया है। नगरी थाना इलाके के फरसिया से चंदन बाहरा मार्ग पर नक्सलियों ने उक्त आईईडी लगाई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो आईईडी को डीआरजी टीम की सुरक्षा में बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, थाना नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसिया से चंदनबाहरा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाकर रखी गई है।

बीडीएस टीम ने किया निष्क्रिय
उक्त सूचना पर एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में एवं एएसपी शैलेन्द्र पांडेय के निर्देशन में डीआरजी नगरी एवं बीडीएस टीम का संयुक्त पुलिस बल नक्सल विरोधी अभियान, सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान चंदनबाहरा आवागमन मार्ग में पुलिस दल को 10 किलो वज़न का कमांड-टिफिन आईईडी संदिग्ध अवस्था में प्राप्त हुआ। जिसे डीआरजी टीम की सुरक्षा में एवं बीडीएस टीम की सतर्कता व तकनीकी दक्षता से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट किया गया।

 

 

 

धमतरी पुलिस की लोगों से अपील
इस कार्यवाही से एक बड़ी नक्सली साजिश विफल हुई तथा पुलिस बल द्वारा त्वरित और साहसिक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति बनाए रखने में सफलता प्राप्त की गई है। इस कार्रवाई के साथ ही धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया है कि, वे संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। आपकी छोटी-सी सतर्कता किसी बड़ी घटना को रोक सकती है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter