• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धमतरी और भी
छेड़छाड़ का आरोपी भाजपाई गिरफ्तार: आदिवासी महिला ने बोरई थाने में की थी शिकायत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  08:23 AM IST
  • 1569
आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष था। उसे पार्टी ने निकाल दिया है। आरोपी कई दिनों से फरार था।

धमतरी। धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल बेलरगांव के पूर्व अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे की है। आरोपी मनोहरदास मानिकपुरी बोरई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आदिवासी महिला के घर पानी मांगने के बहाने पहुंचा था। इस दौरान जब महिला पानी लाने के लिए रसोई की ओर गई, तभी आरोपी ने पीछे से उसे पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

बोरई थाने दर्ज कराई थी शिकायत
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बोरई थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 331(2) एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(द) और 3(2)(vक) के तहत मामला दर्ज किया था।

फरार होने के साथ मोबाइल भी था बंद
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था, जिससे पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही थी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में लगातार जांच टीम उसकी तलाश में जुटी रही।

आरोपी की कार भी जब्त
आखिरकार धमतरी पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसकी स्वयं की कार भी पुलिस ने जब्त की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter