• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग की बड़ी सफलता 201 गुम मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 41 लाख रुपये
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2025,  03:34 PM IST
  • 1094
मोबाइल धारकों को किया जा रहा है वितरण, सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी सूची

दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार गुम हो रहे मोबाइल फोन की तलाश में एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग ने सराहनीय कार्य करते हुए 201 गुमशुदा मोबाइल फोन खोज निकाले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹41 लाख बताई गई है। बरामद मोबाइल फोन उनके असली स्वामियों को सौंपे जा रहे हैं।

Image after paragraph

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में चल रहे “गुम मोबाइल खोज अभियान” के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। निर्देश प्राप्त होने के बाद एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम तथा जिले के थाना प्रभारियों को गुम हुए मोबाइलों की पतासाजी कर संबंधित आवेदकों को सुपुर्द करने का जिम्मा सौंपा गया।
टीम ने वर्ष 2024–2025 में दर्ज गुम मोबाइल संबंधी आवेदनों के आधार पर विशेष अभियान चलाया। सतत प्रयासों और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों से विभिन्न कंपनियों के कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइलों को विधिवत पहचान प्रक्रिया पूरी कर उनके मालिकों को सौंपा जा रहा है।

Image after paragraph

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स (Facebook, Instagram, Twitter) पर बरामद मोबाइलों के IMEI नंबरों की सूची भी जारी की जाएगी।
मोबाइल मालिक सूची में मिलान कर एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3 दुर्ग से अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।
इस सफलता में एसीसीयू दुर्ग की पूरी टीम की मेहनत और तकनीकी दक्षता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की यह पहल नागरिकों के प्रति जवाबदेही और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुई है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter