• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
अंधे कत्ल की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझी - दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  03:37 PM IST
  • 152
अंधे कत्ल की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझी - दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अपचारी बालक भी शामिल
दुर्ग। 
सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने अपनी तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महज कुछ ही घंटों में एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों — साहिल टंडन उर्फ भोको, भुवन साहू तथा एक विधि से संघर्षरत् बालक — को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भरत यादव ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई अनिल यादव 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह लगभग 8 बजे पंचशील नगर, बिजली ऑफिस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर वह मौके पर पहुँचा, जहाँ उसने मृतक की पहचान अपने भाई अनिल यादव के रूप में की। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 490/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि शराब और सिगरेट पीने की बात पर हुए विवाद के बाद उन्होंने आवेश में आकर अनिल यादव के सिर पर बल्ली और पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में प्रयुक्त पत्थर और बल्ली को घटनास्थल से बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में —
 साहिल टंडन उर्फ भोको, निवासी पंचशील नगर दुर्ग। भुवन साहू (उम्र 18 वर्ष 4 माह), निवासी पंचशील नगर दुर्ग। एक विधि से संघर्षरत् बालक।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरे प्रकरण की जांच और सफलता में उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक आबिद खान, आरक्षक अजय विश्वकर्मा, केशव कुमार, विकास तिवारी, प्रशांत पाटनकर, कमलकांत अंगूरे, सुरेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की तत्पर कार्रवाई से शहर में फैली सनसनी के बीच लोगों ने राहत की सांस ली है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter