• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दुर्ग पुलिस की “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत सख्त कार्यवाही - यातायात व्यवस्था सुधार पर विशेष जोर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2025,  03:44 PM IST
  • 162
दुर्ग पुलिस की “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत सख्त कार्यवाही - यातायात व्यवस्था सुधार पर विशेष जोर

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर बनाए गए ओवरब्रिजों के नीचे अनियमित रूप से पार्क किए जा रहे वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई। संबंधित वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चालानी कार्यवाही की जाएगी।
सड़क किनारे कपड़े एवं अन्य सामग्री की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को भी अपने दुकानें सड़क से हटाने के निर्देश दिए गए ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
वहीं, रविवार 12 अक्टूबर को सुपेला संडे बाजार के दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़ी की गई गाड़ियों पर ई-चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

Image after paragraph


दीपावली पर्व के मद्देनज़र सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने विशेष दल गठित किए हैं, जो रात्रिकालीन समय में ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों की निगरानी एवं जांच कर रहे हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कठोर चालानी कार्यवाही की जा रही है और ऐसे वाहनों को जप्त कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
इसके अतिरिक्त छावनी चौक ओवरब्रिज के नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों के अनधिकृत रूप से खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए अब उस स्थान पर बसों को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को दिनभर की चालानी कार्यवाही के अंतर्गत कुल 305 प्रकरणों में ₹97,000 की राशि वसूल की गई —
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर : 62
ड्रिंक एंड ड्राइव : 25
रैश ड्राइविंग : 12
नो पार्किंग : 25
बिना सीट बेल्ट : 12
ट्रिपल सवारी : 20
अन्य उल्लंघन : 149
यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
 दुर्ग पुलिस यातायात शाखा

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter