• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
पेट्रोल पंप पर खड़े-खड़े गिरा युवक, मौत, VIDEO:इंदौर में गाड़ी में फ्यूल डलवा रहा था, डॉक्टरों ने जताई साइलेंट अटैक की आशंका
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2025,  03:48 PM IST
  • 111
पेट्रोल पंप पर खड़े-खड़े गिरा युवक, मौत, VIDEO:इंदौर में गाड़ी में फ्यूल डलवा रहा था, डॉक्टरों ने जताई साइलेंट अटैक की आशंका

इंदौर में पेट्रोल पंप पर गाड़ी में फ्यूल डलवा रहा युवक अचानक जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। पंपकर्मियों ने उसे उठाया। मुंह पर पानी के छींटे मारे। जब वह होश में नहीं आया तो उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला विजयनगर इलाके में भारत पेट्रोलियम के पंप पर सोमवार सुबह की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक माना जा रहा है।

विजयनगर पुलिस ने बताया- 45 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र फूल सिंह परमार सिंगापुर टाउनशिप में रहता था। वह सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे होटल सयाजी के सामने बने पेट्रोल पंप पर पहुंचा। अपनी टेम्पो ट्रेवलर में पेट्रोल डलवाने लगा। पेमेंट करने के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

पंप के कर्मचारियों ने तुरंत उसे संभाला। होश में नहीं आने पर उसे एम्बुलेंस से नजदीकी भंडारी अस्पताल भेजा। यहां कुछ देर बाद सौदान सिंह की मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देखिए, दो तस्वीरें...

सौदान सिंह गाड़ी में फ्यूल डलवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था।

सौदान सिंह गाड़ी में फ्यूल डलवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था।

इसी दौरान वह लड़खड़ाकर जमीन पर आ गिरा।

इसी दौरान वह लड़खड़ाकर जमीन पर आ गिरा।

सिर में चोट आने से बहा खून सौदान सिंह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था। फिलहाल, इंदौर के लसूड़िया में पत्नी गीता और दो बच्चों के साथ रह रहा था। निजी ट्रेवल्स की गाड़ी चलाकर इंदौर से पीथमपुर लोगों को छोड़ने जाता था।

परिजन ने बताया कि गिरने से सौदान सिंह के सिर में चोट आई थी। काफी खून भी बहा था। वह मौके पर 20 मिनट पड़ा रहा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter