• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
इंदौर सराफा बाजार में महिला ने किया हंगामा:ज्वेलरी दुकान का कांच तोड़ा, महिला पुलिसकर्मी के हाथ पर काटा; एफआईआर दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2025,  03:54 PM IST
  • 20
इंदौर सराफा बाजार में महिला ने किया हंगामा:ज्वेलरी दुकान का कांच तोड़ा, महिला पुलिसकर्मी के हाथ पर काटा; एफआईआर दर्ज

इंदौर सराफा बाजार में रविवार रात उस समय हंगामा मच गया जब भीड़भाड़ के दौरान एक महिला ने अचानक दुकानदारों और पुलिसकर्मियों से झगड़ा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि बीच बचाव करने पहुंची एक महिला पुलिसकर्मी के हाथ पर भी काट लिया।

सराफा पुलिस के अनुसार बड़ा सराफा स्थित अनिल ज्वेलर्स के संचालक सुमित जैन की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देर रात प्रीति शर्मा निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग दुकान पर पहुंचीं और दुकानदार से 5 हजार रुपए मांगे। मना करने पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने न सिर्फ दुकानदार, बल्कि ग्राहकों से भी अपशब्द कहे। वह किसी को भी दुकान में आने नहीं दे रही थी।

ज्वेलरी दुकान में हंगामा करती हुई महिला।

ज्वेलरी दुकान में हंगामा करती हुई महिला।

दुकान का कांच तोड़ दिया

सुमित ने स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी सुनीता राठौर को बुलाया। आरोप है कि प्रीति ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया और बाहर निकालने के प्रयास में दुकान का कांच तोड़ दिया। बाद में सड़क पर आकर उसने और अधिक हंगामा किया। महिला बार-बार कह रही थी कि भोपाल पुलिस को बुलाओ।

पुलिस ने थाने ले जाकर की पूछताछ

इसी दौरान जब पुलिसकर्मी ने उसे काबू में करने की कोशिश की, तो प्रीति ने सुनीता के हाथ पर काट लिया। बाद में पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की। व्यापारी की शिकायत पर मारपीट, तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और अवैध वसूली से जुड़ी शिकायतों की भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

महिला का दुकानदार से पुराना विवाद

हंगामा करने वाली प्रीति शर्मा का दुकानदार से पुराना विवाद है। सूत्र बताते हैं कि वह पहले भी दो बार दुकान में पहुंचकर हंगामा कर चुकी है और पैसे मांग चुकी है। हालांकि दोनों बार हंगामा इतना नहीं बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़े। इस बार महिला दुकान से जाने को ही तैयार नहीं थी। इतना ही नहीं, उसने तोड़फोड़ भी की।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter