• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
हमास ने सभी 20 इजराइली बंधक रिहा किए:बदले में इजराइल 250 फिलिस्तीनी कैदी छोड़ेगा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2025,  04:00 PM IST
  • 859
हमास ने सभी 20 इजराइली बंधक रिहा किए:बदले में इजराइल 250 फिलिस्तीनी कैदी छोड़ेगा

हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। इसके बाद इजराइली सेना के हवाले किया गया। सभी बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं।

हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है। हमास आज ही 28 इजराइली शवों को भी सौपेगा। इसके बदले में इजराइल आज 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

इजराइली सेना ने कहा कि इसके लिए जरूरी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इजराइल पहुंचे हैं। खुद बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें रिसीव करने बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंचे। ट्रम्प अब से थोड़ी देर में इजराइली संसद को संबोधित करेंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter