• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
एनडीए में सीटों का बंटवारा तय: बीजेपी-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, अन्य दलों को कितनी हिस्सेदारी?
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2025,  04:05 PM IST
  • 245
एनडीए में सीटों का बंटवारा तय: बीजेपी-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, अन्य दलों को कितनी हिस्सेदारी?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा (रामविलास) 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 06 सीटें और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 06 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों के बंटवारा तय होने के बाद अब भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

एनडीए में शीट शेयरिंग की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नहीं की गई है। एनडीए गठबंधन के नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर सीटों के बंटवारे को लेकर जानकारी दी है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत तमाम नेताओं ने सीट बंटवारे का आंकड़ा साझा किया।

साथ ही पोस्ट में लिखा गया कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter