• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा निगम दल व्यापारियों से हुआ विवाद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 अक्टूबर 2025,  08:11 AM IST
  • 12541
इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा निगम दल, व्यापारियों से हुआ विवाद

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के बाजार विभाग की टीम मंगलवार को इंदिरा मार्केट परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। दिवाली त्यौहार के मद्देनज़र बाजार क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम के अतिक्रमण दस्ता ने मार्केट परिसर के पोर्च में लगी अस्थायी दुकानों को हटाने की तैयारी की थी।

 

कार्रवाई की सूचना मिलते ही व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए और निगम कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने त्योहार के समय व्यापारियों को परेशान न करने की बात कही। पार्षद ने निगम अधिकारियों से आग्रह किया कि दिवाली जैसे व्यस्त समय में दुकानों को न हटाया जाए तथा अवैध रूप से संचालित पार्किंग पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाए।

 

Image after paragraph

 

स्थिति को देखते हुए निगम टीम ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी और बाद में उचित निर्णय लेने की बात कही।

 

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter