• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अवैध प्लाटिंग पर निगम की चुप्पी, अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा कारोबार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 अक्टूबर 2025,  09:09 PM IST
  • 3404
बोरसी–पोटिया क्षेत्र में खुलेआम प्लाटिंग, मुख्यमंत्री के निर्देश भी हो रहे नजरअंदाज

दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।

नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का कारोबार बेधड़क चल रहा है। शहर के कई वार्डों में बिना अनुमति और नियमों की अनदेखी करते हुए भूखंडों की बिक्री की जा रही है। प्लाटिंग करने वाले कुछ कारोबारी ग्राहकों को “फ्री रजिस्ट्री” और “लॉटरी में पानी, स्विविग पूल, क्लब मेंबर ” जैसी योजनाओं का लालच देकर भूखंड बेच रहे हैं

इन अवैध गतिविधियों पर नगर निगम की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। न तो जिम्मेदार अधिकारी फोन पर जवाब दे रहे हैं और न ही मौके पर कोई कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों की मिलीभगत से बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के भवन अनुज्ञा जैसी महत्वपूर्ण अनुमतियाँ भी आसानी से मिल रही हैं।

विशेष रूप से भवन निरीक्षक विकास दमाहे के क्षेत्र बोरसी और पोटिया कला में अवैध प्लाटिंग जोरों पर चल रही है। इसके बावजूद किसी भी प्रकरण में अब तक नोटिस जारी नहीं किया गया है।

 बिल्डरों को नोटिस जारी किया गया

भवन निरीक्षक विकास दमाहे के क्षेत्र बोरसी और पोटिया कला में आठ बिल्डरों को नोटिस जारी लेकिन अवैध प्लाटिंग मामले में चुप्पी साध रखी है।

यही नहीं, नदी रोड, पटरी पार और उरला क्षेत्र में भी प्लाटिंग का कार्य निरंतर जारी है

मुख्यमंत्री और कलेक्टर के सख्त निर्देश के बावजूद नगर निगम दुर्ग के अमले द्वारा कार्रवाई न किया जाना निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो शहर में अवैध कॉलोनियों की भरमार हो जाएगी, जिससे भविष्य में सड़क, नाली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का संकट गहराएगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter