• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के 8 ठिकानों पर छापा, 1 करोड़ 5 लाख कैश और विदेशी मुद्रा बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 अक्टूबर 2025,  04:12 PM IST
  • 2033
लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के 8 ठिकानों पर छापा, 1 करोड़ 5 लाख कैश और विदेशी मुद्रा बरामद

इंदौर। मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के इंदौर और ग्वालियर स्थित 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। अब तक जांच में 1 करोड़ 5 लाख रुपए नकद, जिसमें 5 लाख की विदेशी मुद्रा शामिल है, बरामद की गई है।

सूत्रों के अनुसार, भदौरिया 1987 में भर्ती हुए थे और अगस्त 2025 में रिटायर हुए। जांच में पाया गया कि उनकी वैध आय करीब 2 करोड़ रुपए है, जबकि अब तक उनके पास 8 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति और खर्च का खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त टीम को यह भी पता चला है कि भदौरिया के बेटे सूर्यांश भदौरिया फिल्मों में निवेश करते थे, वहीं बेटी का भी फिल्म निवेश से संबंध सामने आया है। फिलहाल टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter