• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
गुजरात की राजनीति में बड़ा उलटफेर, सीएम को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अक्टूबर 2025,  08:52 PM IST
  • 751
गुजरात की राजनीति में बड़ा उलटफेर, सीएम को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

गुजरात की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर पर 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को अहम मीटिंग के बाद इस्तीफा दिया है। इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रियों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि राज्य में कैबिनेट का विस्तार होना है। ऐसे में अब इस बार कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

सरकार के 16 में से 8 मंत्रियों के बदले जाने की संभावना जताई जा रही है। गुजारत की मौजूदा कैबिनेट में सीएम पटेल समेत 17 मंत्री हैं। जिसमें आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री (MoS) हैं। सभी भाजपा विधायकों और मंत्रियों को 2 दिन तक गांधीनगर में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी है, उन्हें फोन कर सूचना दे दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम पटेल शाम तक राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल की सूची सौंपेंगे। कल सुबह 11:30 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत महात्मा मंदिर में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

यहां देखिए इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की लिस्ट

1. कनुभाई देसाई – फाइनेंस, एनर्जी और पेट्रोकेमिकल्स (पारडी)

2 . बलवंतसिंह राजपूत – इंडस्ट्रीज़, लेबर और एम्प्लॉयमेंट (सिद्धपुर)

3. ऋषिकेश पटेल – हेल्थ, फैमिली वेलफेयर और हायर एजुकेशन (विसनगर)

4. राघवजी पटेल – एग्रीकल्चर, एनिमल हस्बैंड्री और फिशरीज़ (जामनगर रूरल)

5. कुंवरजीभाई बावलिया – वॉटर सप्लाई और सिविल सप्लाईज़ (जसदन)

6. भानुबेन बाबरिया – सोशल जस्टिस और विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट (राजकोट रूरल)

7. मुलुभाई बेरा – टूरिज्म, फॉरेस्ट और एनवायरनमेंट (खंभालिया)

8. कुबेर डिंडोर – एजुकेशन और ट्राइबल डेवलपमेंट (संतरामपुर ST)

9. नरेश पटेल – गणदेवी

10. बच्चूभाई खबाद – देवगढ़ बारिया

11. परषोत्तम सोलंकी – भावनगर रूरल

12. हर्ष सांघवी – मजूरा

13. जगदीश विश्वकर्मा – निकोल

14. मुकेशभाई ज़िनाभाई पटेल – ओलपाड

15. कुंवाजीभाई हलपति – मांडवी (ST)

16. भिकुभाई चतुरसिंह परमार – मोडासा

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter