• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सांसद खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अक्टूबर 2025,  10:07 PM IST
  • 1776
सांसद खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा

 दुर्ग ग्राम पंचायत आलबरस में बड़े हर्षोल्लास के साथ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में गांव के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में खो-खो, फुगड़ी, 200 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी (बालक-बालिका वर्ग) तथा गेड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक , मंडल अध्यक्ष अंडा निकम  लिकेश्वर देशमुख,  पूरन देशमुख, शिक्षक गण, पंचगण, गांव के नागरिक गण, माताएं, प्यारे बच्चे एवं सैनिक भुवन लाल देशमुख (सरपंच ग्राम पंचायत आलबरस) की विशेष उपस्थिति रही।
गांव के नागरिकों ने खेल भावना के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter