• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
स्कूल बस चालक शराब के नशे में - बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अक्टूबर 2025,  10:09 PM IST
  • 126
स्कूल बस चालक शराब के नशे में - बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दो बसें जब्त, चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
दुर्ग। 
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत जिलेभर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूल बस चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें दो बस चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान बोगदा पुलिया, जामुल के पास नागसेन स्कूल बस क्रमांक CG 07 E 1427 को रोका गया। बस में लगभग 15 बच्चे सवार थे। वाहन चालक मणिक दास पिता बिसौहा (उम्र 39 वर्ष) की ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से जांच की गई, जिसमें 102 mg अल्कोहल सेवन पाया गया। चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 व 130(1)/177 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर न्यायालय भेजा गया।
इसी क्रम में सुबह 6:28 बजे दूसरी स्कूल बस क्रमांक CG 07 CR 8511 की जांच की गई, जिसे दिनेेश कुमार ठाकुर पिता बहादुर सिंह चला रहे थे। जांच में चालक के शरीर में 84 mg अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इस पर पुलिस ने एम.वी. एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर बस को जब्त कर न्यायालय भेज दिया।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि किसी भी स्कूली बच्चे की जान खतरे में न पड़े। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि स्कूल बस चालकों की नियमित जांच हो। यदि कोई चालक नशे में वाहन चलाते पाया जाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बच्चों की सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, पुलिस ने यह संदेश देते हुए अभिभावकों से सजग रहने की अपील की है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter