• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
जिला पंचायत परिसर दुर्ग में “बिहान हाट – चिन्हारी दुआरी” मेला का शुभारंभ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अक्टूबर 2025,  10:25 PM IST
  • 1580
जिला पंचायत परिसर दुर्ग में “बिहान हाट – चिन्हारी दुआरी” मेला का शुभारंभ

स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी सह विक्रय से गूंजा रजत महोत्सव परिसर
दुर्ग। 
रजत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत “बिहान हाट – चिन्हारी दुआरी” मेले का शुभारंभ जिला पंचायत परिसर दुर्ग में किया गया। यह मेला 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक हिंदी भवन के बगल में आयोजित किया जा रहा है।
मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बजरंग कुमार दुबे, जिला पंचायत सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं सीईओ बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के सभी विकासखंडों से समूह सदस्य महिलाएँ शामिल हुईं, जिन्होंने अपने स्टॉलों में हस्तनिर्मित वस्तुएँ, घरेलू उत्पाद, अचार, पापड़, पूजन सामग्री एवं त्योहार से जुड़ी वस्तुएँ प्रदर्शित कीं।

Image after paragraph

सीईओ बजरंग कुमार दुबे ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल भी है।
बिहान बाजारों के माध्यम से महिलाएँ अपने उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रही हैं। दीपावली पर्व के मद्देनज़र मेले में विविध त्योहारीन उत्पादों की बिक्री की जा रही है, जिससे समूह की महिलाओं को आय का महत्वपूर्ण साधन प्राप्त हो रहा है।
मेले में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
यह “बिहान हाट – चिन्हारी दुआरी” मेला ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम साबित हो रहा है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter