• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
स्विफ्ट कार चालक ने ट्रैफिक आरक्षक को कुचलने की की कोशिश, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा आरोपी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अक्टूबर 2025,  10:28 PM IST
  • 2475
स्विफ्ट कार चालक ने ट्रैफिक आरक्षक को कुचलने की की कोशिश, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा आरोपी

कार से मिला नशीला कफ सिरप, दो आरोपी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार व जेल भेजे गए
दुर्ग। 
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। त्यौहारों के मद्देनज़र की जा रही सघन पुलिसिंग एवं यातायात व्यवस्था के दौरान 15 अक्टूबर 2025 को एक स्विफ्ट कार चालक ने ट्रैफिक आरक्षक को कार से कुचलने का प्रयास किया। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, सिरसा गेट के पास यातायात आरक्षक ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 Q 5678 तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आती दिखाई दी। आरक्षक ने वाहन को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए आरक्षक को कार से जान से मारने की नियत से टक्कर मारने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने जिले में तुरंत घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। वाहन को रोकने पर चालक ने अपना नाम नीरज वर्मा (उम्र 27 वर्ष), निवासी रायपुरा जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) बताया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने चचेरे भाई ऋषभ वर्मा के साथ अवैध नशीली दवाइयों का परिवहन कर रहा था, इसी डर से उसने वाहन नहीं रोका।
पुलिस द्वारा कार की विधिवत तलाशी लेने पर 25 नग ग्लेनकफ सीरप (Glenkof-T Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup) बरामद किए गए। आगे की जांच में यह भी पता चला कि चरोदा रेल विहार निवासी ‘बाबा’ नामक व्यक्ति से भी 25 नग समान नशीला कफ सिरप लिया गया था, जिसे बिक्री के लिए लाया जा रहा था।
इस पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 392/25 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 132, 221 बीएनएस एवं धारा 67 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है। बरामद सिरप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
दोनों आरोपियों, नीरज वर्मा (27 वर्ष), निवासी रायपुरा, जिला रायपुर, ऋषभ वर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि त्यौहारों के दौरान जिले में नशे के अवैध कारोबार और यातायात नियम उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और नशीली दवाइयों की तस्करी का भी खुलासा हुआ।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार की किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सके।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter


Operation not permitted