• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
शाह-नीतीश की बंद कमरे मीटिंग, महागठबंधन में असमंजस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 अक्टूबर 2025,  08:53 PM IST
  • 1223
शाह-नीतीश की बंद कमरे मीटिंग, महागठबंधन में असमंजस

 बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। बीजेपी के स्टार प्रचारक मैदान में कूद पड़े हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार, 17 अक्टूबर को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। दोनों नेताओं के बीच लगभग 15 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के बाद शाह ने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला चुनाव के बाद एनडीए विधायक दल करेगा। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार पर न केवल बीजेपी, बल्कि बिहार की जनता का भी पूरा भरोसा है।

इस बयान पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा पहले ही तय हो जाना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि एनडीए में फिलहाल सब कुछ सामान्य है और किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं है।

दूसरी ओर, महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता मुकेश सहनी ने दरभंगा की गौराबौराम सीट से अपने भाई संतोष सहनी को उम्मीदवार घोषित किया। सहनी ने कहा- “मुझे राज्यसभा सीट नहीं चाहिए, मैं डिप्टी सीएम बनना चाहता हूं।” उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि उन्हें वादे के अनुसार सीटें नहीं मिलीं।

महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। कांग्रेस ने अब तक 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि राजद की सूची अभी भी तैयार नहीं हुई है। कई उम्मीदवारों को बिना औपचारिक घोषणा के ही चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज, 17 अक्टूबर 2025 है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगा। बिहार में चुनावी माहौल अब पूरी तरह से जोर पकड़ चुका है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter