• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी - बीड़ी मांगने की बात पर युवक की हत्या, अपचारी बालक गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 अक्टूबर 2025,  09:14 PM IST
  • 140
दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी - बीड़ी मांगने की बात पर युवक की हत्या, अपचारी बालक गिरफ्तार

दुर्ग। इंदिरा बाजार सब्जी मंडी में 9 अक्टूबर को मिले शव के मामले में दुर्ग पुलिस ने महज कुछ दिनों में हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने सूझबूझ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मामूली विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी।
मामला 9 अक्टूबर की रात का है, जब इंदिरा बाजार सब्जी मंडी में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नरेश ठाकुर उर्फ छोटू के रूप में हुई। मृतक के भाई विकास राजपूत ने थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई रोज की तरह सब्जी मंडी के पास सोने गया था, जहां वह मृत अवस्था में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान और खून फैला हुआ था।
रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक दर्ज कर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की जानकारी के आधार पर पुलिस को एक नाबालिग संदिग्ध की जानकारी मिली।
पूछताछ में आरोपी बालक ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 8 अक्टूबर की रात वह अपने दोस्त के जन्मदिन कार्यक्रम में लुचकी पारा गया था। वहां से लौटते समय लगभग रात 12 बजे वह इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के पास से गुजर रहा था। तभी रास्ते में मिले मृतक नरेश ठाकुर ने उससे बीड़ी मांगी। बालक द्वारा बीड़ी देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर बालक ने पास में रखे पत्थर से नरेश ठाकुर के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की और उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
इस सफलता में उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि मोहनलाल साहू, प्र.आर. शाहिद खान, अजय विश्वकर्मा, आरक्षक केशव कुमार, विकास तिवारी, प्रशांत पाटनकर, कमलकांत अंगूरे एवं सुरेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझने पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की प्रशंसा की है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter