• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में नूतन वर्ष का मंगल आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2025,  09:57 AM IST
  • 1325
श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में नूतन वर्ष का मंगल आयोजन

वीर संवत् 2552 का स्वागत पूज्य साध्वीवृंद की निश्रा में हुआ

नगपुरा। श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ पारसनगर नगपुरा में बुधवार, दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को वीर संवत् 2552 के नूतन वर्ष अभिनंदन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकृपा जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, पारसनगर (अहमदाबाद) द्वारा तीर्थ में संचालित श्री पार्श्व गौसेवालय (गौशाला) में आहार, पानी, हरी घास, गुड़ व सूखा चारा वितरण से हुआ। पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय राजयशसूरीश्वरजी म. सा. की दिव्य कृपा से इस पुनीत सेवा का लाभ अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने लिया।

इस अवसर पर पूज्य साध्वीवृंद — साध्वी श्री लक्ष्ययशा श्रीजी, साध्वी श्री लब्धियशा श्रीजी तथा साध्वी श्री आज्ञायशा श्रीजी म. सा. की निश्रा में श्री उवसग्गहरं पार्श्व जिनालय का द्वारोद्घाटन किया गया। द्वारोद्घाटन का लाभ श्रीमती निरुपमाबेन जयंतिलाल गोलछा परिवार (बैतूल) ने लिया।

निर्वाण लड्डू समर्पण का लाभ राजेश जैन (विजयवाड़ा) को प्राप्त हुआ। वहीं गौतम स्वामी जी मंदिर के द्वारोद्घाटन का लाभ  देवीचंदजी-विमलादेवी पारेख परिवार (दाढ़ी, रायपुर) ने लिया। वासक्षेप पूजा का लाभ नेमकुमार गोलछा परिवार (बैतूल) तथा मोदक समर्पण का लाभ हर्षित भाई-नेहाबेन-यश-हर्षवी टोलिया परिवार (अहमदाबाद) ने लिया।

द्वारोद्घाटन पश्चात् सामूहिक प्रभु दर्शन एवं चैत्यवंदन का आयोजन हुआ। अंत में पूज्य साध्वीवृंद द्वारा नूतन वर्ष का महामांगलिक प्रवचन दिया गया और सभी को शुभाशीष प्रदान की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष गजराज पगारिया एवं मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड़ सहित ट्रस्ट के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter