• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बीजापुर और भी
बीजापुर में बड़ा हादसा: नहाते समय तीन स्कूली छात्रों की तालाब में डूबकर मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अक्टूबर 2025,  10:10 AM IST
  • 2124
बीजापुर में बड़ा हादसा: नहाते समय तीन स्कूली छात्रों की तालाब में डूबकर मौत

बीजापुर। दिवाली के दूसरे ही दिन बीजापुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम पंचायत पदेडा के हिरोलीपारा में तीन मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। मृत तीनो बच्चे स्कूली छात्र बताए गए हैं। घटना की जानकारी स्थानीय पटवारी को दे दी गई है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में है। शाम तक मृतकों की पहचान नही हो पाई थी।

पुलिसकर्मियों के तीन बच्चे तालाब में डूबे
वहीं 5 सितंबर को पुलिस लाइन कोरबा में रहकर अपनी सेवाएं देने वाले तीन पुलिसकर्मियों के बच्चे पास में स्थित रिश्दी के तालाब में डूब गए थे। बताया जा रहा है कि, तीनो तालाब में नहाने गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन में पदस्थ रामेश्वर ठाकुर का 9 वर्षीय पुत्र युवराज सिंह, जलसा लकड़ा का बेटा आकाश लकड़ा और अयोध्या जगत का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस जगत तीनों की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter