• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान - दीपावली पर असामाजिक तत्वों पर नकेल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2025,  09:55 PM IST
  • 1402
दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान - दीपावली पर असामाजिक तत्वों पर नकेल

34 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, गुंडा व निगरानी बदमाशों को दी गई चेतावनी
दुर्ग। 
दीपावली त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य त्यौहार के समय उपद्रव, नशाखोरी और मारपीट जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना था।
दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकियों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 552 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की जांच की तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई।

Image after paragraph

पुलिस ने बताया कि त्यौहार के दौरान उपद्रव करने या शांति भंग करने की आशंका वाले 34 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें थाना पुलगांव क्षेत्र से 15, चौकी नगपुरा से 5, चौकी जेवरा सिरसा से 4, चौकी अंजोरा से 8, थाना छावनी से 1 तथा थाना वैशालीनगर से 1 असामाजिक तत्व शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत ईस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
दुर्ग पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि त्यौहारों के दौरान उपद्रव फैलाने वालों पर बाउंड ओवर की कार्यवाही भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter