• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
दिवाली पर पुलिस ने सट्टा किंग का किया भंडाफोड़
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2025,  11:25 PM IST
  • 1405
65 लाख नगद बरामद; इस जिले में पकड़े गए सर्वाधिक जुआरी

भोपाल: दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी एक्शन के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देशन और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य त्योहारों के दौरान सामाजिक माहौल को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखना है।

अभियान की अवधि के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने सतर्कता पूर्वक निरंतर कार्यवाही की। अब तक की गई संयुक्त कार्यवाहियों में पुलिस ने सैकड़ों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए 60,78,925 की नकद राशि सहित कई मोबाइल फोन, चार पहिया एवं दुपहिया वाहन, ताश की गड्डियां तथा जुए-सट्टे से संबंधित अन्य उपकरण सहित करोड़ो की संपत्ति जब्त की हैं।

इन जिलों के एसपी का परफार्मेस बेस्ट

  • विदिशा: पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में 22.22 लाख का मशरूका जब्त किया गया, जिसमें नगद राशि, कार, स्कूटी एवं मोबाइल फोन शामिल हैं।
  • छिंदवाड़ा (नवेगांव): जंगल क्षेत्र में चल रहे जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई में 9.67 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया गया।
  • अनूपपुर (बीजुरी): पुलिस द्वारा 6.10 लाख की नगद राशि बरामद कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया।
  • सिहोर (भैरूंदा): कार्रवाई में 5.25 लाख की बरामदगी की गई और 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
  • छतरपुर, राजगढ़, मंदसौर और ग्वालियर: संयुक्त रूप से 12 लाख से अधिक का मशरूका जब्त किया गया।

 

ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा - डीजीपी

इसके अतिरिक्त जबलपुर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, दतिया, नर्मदापुरम, शिवपुरी, मंडला, बालाघाट, मैहर और दमोह में भी पुलिस टीमों द्वारा निरंतर दबिशें देते हुए बड़ी संख्या में आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस समाज में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। दीपावली पर्व के दौरान राज्य में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter