• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
दिवाली पर 'थामा' का जलवा, आयुष्मान और रश्मिका की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतने में की ओपनिंग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2025,  11:39 PM IST
  • 228
दिवाली पर 'थामा' का जलवा, आयुष्मान और रश्मिका की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतने में की ओपनिंग

इस बार दिवाली के मौके पर स्त्री 2 बनाने वाली मौडॉक फिल्म्स की बड़ी फिल्म थामा रिलीज हुई जिसने पहले दिन अच्छी शुरुआत की। हालांकि उम्मीदों के मुताबिक धमाकेदार ओपनिंग नहीं कर पाई।

सैकनिल्क के अनुसार, आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ₹24.87 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MDHCU) की पांचवीं किस्त है, जिसे मड्डॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

दिवाली रिलीज पर फीकी रही शुरुआत

इस दिवाली, थामा को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कॉम्पिटीशन नहीं मिला। इस फिल्म का क्लैश हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर 'एक दीवाने की दीवानियत थी' से रहा, जिसके मुकाबले थामा को लाभ मिला। इसके बावजूद, यह फिल्म पिछली हिट फिल्मों ‘स्त्री 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ से पीछे रह गई।

पिछले साल रिलीज हुई स्त्री 2 ने पहले दिन ₹35 करोड़ की ओपनिंग की थी, जबकि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने ₹32 करोड़ कमाए थे, वो भी सिंघम अगेन जैसी बड़ी फिल्म से टकराने के बावजूद।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter