• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
भोपाल की करोंद मंडी में मुहूर्त के सौदे:5 दिन बाद खुली मंडी; ऊंचे भाव में खरीदा जाएगा गेहूं और सोयाबीन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अक्टूबर 2025,  12:30 PM IST
  • 863
भोपाल की करोंद मंडी में मुहूर्त के सौदे:5 दिन बाद खुली मंडी; ऊंचे भाव में खरीदा जाएगा गेहूं और सोयाबीन

भोपाल की करोंद अनाज मंडी में आज, गुरुवार को मुहूर्त के सौदे होंगे। पिछले 5 दिन से मंडी बंद थी, जो भाई दूज के दिन खुली है। सुबह व्यापारियों ने कांटे-बांट की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे किसानों से उनकी गेहूं, सोयाबीन समेत अन्य उपज खरीदेंगे। सबसे पहले जिनकी उपज खरीदी जाएगी, उसे ऊंचे भाव मिलेंगे।

भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया, धनतेरस (शनिवार) से मंडी में कारोबार बंद हो गया था। गुरुवार सुबह मंडी खुली और व्यापारियों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुहूर्त के सौदे हो रहे हैं। फिर दीवाली मिलन समारोह भी होगा।

सबसे पहले खरीदी जाने वाली उपज के अच्छे मिलते हैं दाम दिवाली के मौके पर व्यापारी अपना कारोबार बंद रखते हैं और भाई-दूज पर मुहूर्त के सौदे करते हैं। सबसे पहले जिस किसान की उपज खरीदी जाती है, उसकी व्यापारी ज्यादा बोली लगाते हैं। इससे किसान को अच्छे दाम मिलते हैं। यही कारण है कि मुहूर्त के सौदे में अपना अनाज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान एक-दो दिन पहले से ही मंडी में पहुंच जाते हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter